फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लोगों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां। होली का पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को एसडीएम निजामाबाद बागीश कुमार शुक्ला की तरफ से क्षेत्र के 30 लोगों के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया है। जबकि 26 लोगों के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किया गया है। जिन लोगों के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसके अलावा होली को देखते हुए फरिहां, खुदादादपुर, फरिदाबादा मोड़ आदि क्षेत्रों में भारी भरकम फोर्स तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक जिन लोगों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। उसमें फरिहां, खुदादादपुर, फरिदाबाद आदि गांव के लोग शामिल हैं। इसमें नूरुलहोदा, फिरोज, अबूतालिब, रत्तीलाल, अनिल, मुसाफिर आदि का नाम शामिल है। जबकि इन्हीं गांव के 26 लोगों के विरुद्ध जमानती वारंट भी जारी किया गया है। होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए एसओ निजामाबाद सुरेंद्र कुमार वर्मा ने इन गांव के 73 लोगों के विरुद्ध 107/116 के तहत कार्रवाई करते हुए दो से पांच लाख रुपये के जमानत के तहत पाबंद किया था। बावजूद इसके यह लोग हाजिर नहीं हुए, ना ही अपनी जमानत ही करवाया। जिससे नाराज होकर एसडीएम ने यह कदम उठाया गया। इसके अलावा एसओ निजामाबाद ने इन्हीं गांव के रहने वाले बेलाल, जमशेद, दानिश, जोरार, मुसाफिर, दीपचंद, अजय आदि के विरुद्ध सीआरपीसी की धारा 110 के तहत इन्हें पाबंद किया है। बता दें कि मई 2016 में निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव में हुई सांप्रदायिक हिंसा की नींव क्षेतत्र के फरिदाबाद मोड़ पर होली के दिन रंग लगाने के विवाद को लेकर पड़ी थी। इस घटना को शांत कराने में पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ा था। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस वर्ष होली के पर्व पर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता। इसके अलावा होली के दिन क्षेत्र के फरिहां, फरिदाबादा मोड़, खुदादादपुर आदि गांव में भारी भरकम फोर्स तैनात की जाएगी।
00000
जिन 30 लोगों के विरुद्ध एसडीएम न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी हुआ है। उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शेष अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। - मो. अकमल खां, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें