फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक को जलाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर कस्बे के सेराजी का पुरा मुहल्ला निवासी रिजवान पुत्र नवी जान को पड़ोसियों ने दावत के बहाने बुलाया और मारने-पीटने के बाद आग में ढकेल कर जलाने का भी प्रयास किया। युवक के भाई ने थाने पर शिकायत की जहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर भाई ने सोमवार को एसपी को पत्रक सौंप कर न्याय और जानमाल रक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सरायमीर के सेराजी का पुरा मुहल्ला निवासी फैजान पुत्र नवी जान ने एसपी को दिए पत्रक में बताया कि पड़ोसी असलम पुत्र मतवल्ली और दुर्गेश पुत्र महादेव से पुरानी चुनावी रंजिश चली आ रही है। इन दिनों कुछ बात व्यवहार हुआ था तो 17 दिसंबर उक्त लोगों ने उसके भाई रिजवान को दावत पर बुलाया। जहां उसकी पिटायी की गई और आग में ढकेल दिया। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। उसने सरायमीर थाने पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया न ही कोई कार्रवाई की। एसपी को दी तहरीर में उसने सरायमीर थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जानमाल रक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें