फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने गए युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शौच करने गए युवक को मारी गोली
विज्ञापन

सरायमीर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने शौच को गए युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी प्रमोद (30) पुत्र फूलचंद बुधवार रात 11 बजे घर से शौच के लिए गया था। वापस लौटते समय रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की पत्नी सुनीता ने सुजीत और सुधीर पुत्रगण मुन्नीलाल, राहुल पुत्र सुजीत, उपेंद्र पुत्र राम अवध को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें