फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव के पास रविवार को भोर में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक का शव पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत जमसर गांव के पास गोरखपुर की तरफ से आ रहे ट्रक की आजमगढ़ से जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर काफी जोरदार थी जिससे तेज आवाज हुई। आवाज सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो एक ट्रक का चालक मुकेश कुमार पुत्र लक्ष्मण निवासी बेलकरा थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर मृत हाल में पड़ा था तो वहीं दूसरे ट्रक का चालक व खलासी वीरेंद्र पुत्र राजू व इंदू पुत्र दयाराम निवासी बेलकरा थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर लाटघाट चौकी प्रभारी विज्ञानकर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को ट्रक से बाहर निकाल कर तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें