फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तस्कर गिरफ्तार, दो फायर कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को शेरवां गांव के पास घात लगाकर बैठी पुलिस पर ही बदमाशों ने फायर कर दिया। हालांकि पुलिस दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। जबकि दो बदमाश फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 75 किलो प्रतिबंधित मांस, एक तमंचा, कारतूस, चाकू और तराजू बरामद हुआ है। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों का चालान कर फरार होने वालों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में कल्टू पुत्र रईस और शारिक पुत्र इस्तेखार हैं। यह दोनों सरायमीर कस्बे के पठान टोला के रहने वाले हैं। सरायमीर कस्बे के रौजा निवासी गुफरान पुत्र बिस्मिल्लाह और फुरकान पुत्र गुफरान फरार हो गए हैं। सीओ के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक सरायमीर शेरसिंह तोमर को मुखबिर के जरिये सूचना मिली तो वे अपनी टीम के साथ पशु तस्करों को पकड़ने के लिए शेरवां गांव के पास घात लगाकर बैठे थे। इस दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग आते दिखे। बदमाशों को भनक लगी तो एक बाइक पर सवार फुरकान और गुफरान ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और फरार हो गए। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। दूसरी बाइक पर सवार कल्टू और रईस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इन दोनों के पास से 25 किलो मांस, एक तमंचा, कारतूस और मांस की सप्लाई में प्रयुक्त होने वाली बाइक बरामद हुई। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने रौजा मुहल्ला निवासी गुफरान के घर छापेमारी कर 50 किलो मांस, चापड़, चाकू, तराजू आदि बरामद किया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार पशु तस्करों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें