फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर, पवई और मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए तीन सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक महिला और युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

सरायमीर संवाददाता के मुताबिक सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी मो. तलहा (25) पुत्र नसीम अहमद अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहता था। वह अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए घर आया हुआ था। शनिवार को मो. तलहा किसी काम से बाजार आया हुआ था। यहां से घर लौटते समय जैसे ही खरेवां मोड़ पर पहुंचा कि उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई और मो. तलहा सड़क पर गिरा। पीछे से आ रहा अनियंत्रित ट्रक उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पहले तलहा की लाश पंचनामा के बाद घर वालों को सौंप दिया, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के चलते पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इसीक्रम में अंबारी संवाददाता के मुताबिक पवई थाना क्षेत्र के औराडांड़ गांव निवासी राजकुमार बनवासी (30) पुत्र संता क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे राजकुमार अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान वह हेलमेट नहीं पहना था। पवई थाने के राजाराम नगर बाजार के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजकुमार एक बेटे का पिता था। इसीक्रम में बलरामपुर संवाददाता के मुताबिक मुबारकपुर थाने के गुलउर गांव निवासी संजाफी देवी (45) पत्नी कन्हैया और अरविंद कुमार (35) शनिवार की सुबह एक बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही गांव के बाहर पहुंचे कि अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें