फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर थाना क्षेत्र के गजयपुर गांव में रविवार की रात हर्ष फायरिंग के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से युवक घायल हो गया। हाथ में गोली लगने से घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दूसरे दिन सोमवार को उसकी हालत में सुधार बताया गया।
विज्ञापन

घायल युवक आमोद कुमार राय (32) तहबरपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव का निवासी है। वह गजयपुर गांव निवासी रविंद्रनाथ राय के घर रविवार को आयोजित तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था। रात करीब 12 बजे डीजे पर नाचते समय एक व्यक्ति के लाइसेंसी रिवाल्वर सेे गोली चलने से गोली आमोद के हाथ में लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आनन-फानन में लोग घायल आमोद को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सघन इलाज के बाद उसके हालत में सुधार हुआ। समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें