फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ासे से काटा गया था सपा नेता का गर्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के अकबेलपुर गांव निवासी सपा नेता राजबहादुर यादव की हत्या के मामले में बुधवार की शाम घटनास्थल से कुछ ही दूर पर खेत में खून से सने दो गड़ासे बरामद किए गए है। पुलिस का दावा है कि हत्या में इसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। वहीं आरोपित किए गए गांव के पांच लोगों गुरुवार को भी कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के अकबेलपुर गांव निवासी राजबहादुर यादव का गांव के ओमप्रकाश तिवारी से जमीन का विवाद चलता है। कई बार पंचायत के बाद भी मामले का कोई हल नहीं निकला। तीन दिन पूर्व मंगलवार की सुबह सात बजे राजबहादुर यादव की अपने घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित इंटर कॉलेज के पास धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। राजबहादुर के भाई उमाकांत यादव ने गांव के ओमप्रकाश सहित परिवार के पांच लोगों को आरोपित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नात-रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दे रही है। बुधवार को घटनास्थल का मुआयना करने दोबारा पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूर पर खेत में फेंके हुए खून से सने दो गड़ासे मिले। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सपा नेता राजबहादुर यादव की हत्या में शामिल दो गड़ासे बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

सपाइयों ने जताया शोक, मदद का आश्वासन
अतरौलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर प्रभारी स्व. राजबहादुर यादव की हत्या पर शोकसभा की। सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि यह क्रूरतम हत्या है। दुख की घड़ी में पूरी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने दूरभाष से परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। राजबहादुर यादव का शरीर भले ही हमारे बीच में नहीं है, लेकिन वह हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि राजबहादुर यादव एक निर्भीक व्यक्ति थे। जिलाधिकारी और एसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि आम आदमी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। अध्यक्षता दामोदर प्रजापति और संचालन जय प्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर मुख्य रुप से बृजलाल सोनकर, नरेंद्रनाथ यादव, महेंद्र यादव, सुभाष चंद्र जायसवाल, संजय मिश्र, राजाराम सिंह, शीतला निषाद, राजीव रंजन पांडे, राधेश्याम लीडर, बर्मन यादव, कमला यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें