फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकर महिला की फेंकी मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कपसेठा गांव के पास गांगी नदी के किनारे सोमवार की सुबह हत्या कर महिला की फेंकी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के चेहरे पर धारदार हथियार के ताजा घाव के निशान थे। उसके शरीर पर गुलाबी रंग का पेटीकोट और ब्लाउज मौजूद था। अनुमान लगाया जा रहा कि बलात्कार करने के बाद आरोपी उसकी हत्या कर पहचान छिपाने के लिए यहां लाकर लाश फेंक दिए हैं। शव मिलने की सूचना मिलने पर कोतवाल देवगांव मौके पर पहुंचे और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कपसेठा गांव के उत्तर सिवान से होकर गांगी नदी गुजरती है। नदी के उस पार उत्तर दिशा में जौनपुर जिले का सीमा क्षेत्र पड़ता है। जबकि दक्षिण तरफ आजमगढ़ जिले की सीमा है। यह स्थान आबादी से काफी दूर है। सोमवार की सुबह कपसेठा गांव के लोग जब नदी की तरफ गए तो वहां झाड़ी में हत्याकर करीब 30 वर्षीय महिला की लाश फेंकी गई पर लोगों की नजर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला गुलाबी रंग की पेटीकोट और ब्लाउज पहने हुए थे। उसके कपड़े के पहनावे से लग रहा कि हत्यारोपी उसका कोई जानने वाला रहा है। घटना को अंजाम देने से पहले उसके साथ बलात्कार किया है। महिला के चेहरे पर धारदार हथियार के कई जगहों पर चोट के ताजा निशान थे। संभावना जताई जा रही कि हत्यारोपी महिला की हत्या कर इस सुनसान जगह पर लाश फेंके हैं। ताकि उसकी जल्द पहचान न हो सके और आरोपी अपने को सुरक्षित कर सकें। शव मिलने की सूचना पर कोतवाल देवगांव रुपेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस पहले शव की पहचान कराने का प्रयास की। शिनाख्त न हो पाने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

नवजात शिशु का मिला शव
सगड़ी। जीयनपुर कस्बे में सड़क के किनारे सोमवार की सुबह नवजात शिशु की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि जीयनपुर कस्बे के चौकीदार भृगुनाथ यादव ने सोमवार को सूचना दिया कि सड़क के किनारे पॉलीथीन में लपेटकर नवजात शिशु की लाश पड़ी है। इस सूचना पर कोतवाल जीयनपुर मुनीष चौहान पहुंचे और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें