फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौलिस छावनी में तब्दिल हुआ लोहरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। कोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए बकरीद से एक दिन पहले शुक्रवार को ही मुबारकपुर थाना क्षेत्र का लोहरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस की टीम कुर्बानी रोकने के लिए घर-घर की तलाशी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही एसओ मुबारकपुर अनुप कुमार शुक्ल लोहरा गांव पहुंच गए। उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। थानाध्यक्ष भ्रमण कर गांव के गतिविधियों का जायजा लिया। इसके कुछ देर बाद सीओ सदर मो. अकमल खां एसडीएम सदर के साथ पहुंचकर गांव का भ्रमण किया। पुलिस की टीम कुर्बानी रोकने और पशुओं की बरामदगी के लिए घर-घर की तलाशी ली। हालांकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक पशु गांव में नहीं मिले। गांव के बाहर जरुर कुछ बकरियां चर रही थी। यह देख थानाध्यक्ष ने तत्काल प्रधान को बुलाया और बकरियों को तत्काल गांव से बाहर करने का निर्देश दिया। बता दें कि वर्ष 1990 में लोहरा गांव में बड़े जानवरों की कुर्बानी को लेकर जातीय संघर्ष हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने लोहरा में कुर्बानी न करने का आदेश दिया। तभी से अदालत के आदेश का अनुपालन कराया जा रहा है। सीओ सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि लोहरा गांव में कुर्बानी रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी लगाई गई है। शुक्रवार को प्रत्येक घरों की तलाशी ले ली गई लेकिन कहीं कोई पशु नहीं बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें