फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव को सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शव सड़क पर रख लगाया जाम
विज्ञापन


पिसावां (सीतापुर)। गुरसंडा में मारपीट के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस पर लचर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को पिसावां चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

नाराज परिवारीजनों ने जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी गैर इरादतन हत्या की धारा को हत्या में तरमीम करने व सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इससे करीब एक घंटे तक पिसावां कस्बा जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन


ग्राम गुरसंडा में गांव के ही अब्दुल गफ्फार व रहीस उर्फ बाबू पक्ष के बीच रंजिश के चलते विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी थी। इस दौरान अब्दुल गफ्फार की मौत हो गई थी।

जबकि दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर पिसावां चौराहे पहुंच गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य आरोप लगा रहे थे कि पुलिस रुपये लेकर विपक्षियों को फायदा पहुंचाते हुए नामजद आरोपियों के नाम केस से बाहर करने का प्रयास कर रही है।

परिवार के सदस्य नामजद सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई व रिपोर्ट में दर्ज गैर इरादतन हत्या की धारा को हत्या में तरमीम किए जाने पर अड़ गए।

इस दौरान प्रदर्शन के चलते कस्बे में जाम लग गया। सूचना पाकर सीओ मिश्रिख राधा रमण सिंह, मिश्रिख कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर सीओ ने परिवार को न्याय का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जिसके बाद परिवार के सदस्य शव लेकर घर को रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें