फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते अंश को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई मैदान में 23 जनवरी को पुराना विवाद सुलझाने के लिए आयोजित पंचायत में मनबढ़ों द्वारा अंश (17) और हिमांशु (25) को प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारी गई थी। इन दोनों का अभी भी इलाज चल रहा। घटना में शामिल मुख्य आरोपी सद्दाम उर्फ खालिद की मिली आठ घंटे की रिमांड के दौरान रविवार को हुई पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। सद्दाम की निशानदेही पर ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल आईटीआई मैदान से बरामद हुई। जिसे छिपाकर रखा गया था। सद्दाम के रिमांड की अवधि समाप्त होने पर पुलिस उसे जेल प्रशासन के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी गांव निवासी हिमांशू सिंह और अंश सिंह रहने वाले हैं। 23 जनवरी की दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सद्दाम उर्फ खालिद, ओसामा, शिवेंद्र सिंह और आदित्य सिंह आदि के बीच पुराना विवाद सुलझाने के लिए आईटीआई मैदान में पंचायत आयोजित की गई थी। बातचीत के दौरान मनबढ़ों द्वारा हिमांशू और अंश को गोली मार दी गई। घटना के संबंध में हिमांशु के पिता देवतानंद ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सद्दाम उर्फ खालिद सहित अन्य चार लोगों को आरोपित किया। पुलिस केस दर्ज करने के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दवाब बनाने लगी। बढ़ते दबाव के चलते सद्दाम उर्फ खालिद और ओसामा ने करीब एक सप्ताह पूर्व अदालत में समर्पण कर दिया। जबकि आदित्य और शिवेंद्र अभी भी फरार चल रहे हैं। इधर शहर कोतवाली पुलिस घटना में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी और कारण जानने के लिए मुख्य आरोपी सद्दाम उर्फ खालिद की अदालत से रिमांड मांगी। कोर्ट ने आठ घंटे की रिमांड दिया। जिस पर पुलिस सद्दाम को कोतवाली में लाकर पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया। सद्दाम के निशानदेही पर पुलिस आईटीआई मैदान में छिपाकर रखी गई घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद कर ली। शहर कोतवाल विनय मिश्रा ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना घटित हुई थी। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें