फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बलिया जेल होकर कुंटू सिंह का नया ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में आरोपित शातिर अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह का नया ठिकाना अब बलिया जेल होगा। पत्नी द्वारा दाखिल प्रत्यावेदन पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने आजमगढ़ या आसपास के जेल में स्थानांतरित किये जाने का फरमान जारी किया। कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने विचारोपरांत कुंटू सिंह को बरेली से बलिया जेल स्थानांतरित करने का आदेश निर्गत किया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह पर आठ मुकदमे विचारधीन है। जिसमें सात आजमगढ़ न्यायालय और एक गाजीपुर न्यायालय में चल रहा है। इन मुकदमों में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या का मामला भी शामिल है। कुंटू सिंह जिला/मंडलीय कारागार आजमगढ़ ही निरूद्ध था। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उसे 10 अक्तूबर 2015 को जिला कारागार जौनपुर स्थानांतरित कर दिया गया। फिर एक माह बाद बरेली कारागार भेज दिया गया। कुंटू के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल की गई। जिस पर न्यायालय ने 12 दिसंबर 2017 को फैसला सुनाया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह ने 17 जनवरी 2018 को शासन में प्रत्यावेदन किया। जिस पर शासन ने महानिरीक्षक कारागार से आख्या मांगी। जिसमें कुंटू सिंह को गोरखपुर जेल स्थानांतरित किये जाने की संस्तुति हुई। प्रत्यावेदन के निस्तारण के लिए प्रमुख सचिव कारागार कार्यालय में 23 मार्च 2018 को सुनवाई बैठक हुई। इसमें पीके मिश्र महानिरीक्षक कारागार, देवेंद्र मोहन सिंह कुंटू सिंह के वकील और प्रकाश सिंह कुंटू सिंह के साले शामिल हुए। बैठक में ही कुंटू सिंह को बरेली से बलिया जेल स्थानांतरित करने का निर्णय हुआ। चार अप्रैल को प्रमुख सचिव अरविंद कुमार के हस्ताक्षर से इस बाबत शासनादेश भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें