फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जोड़ी झुमका लेकर उचक्का हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय बाजार स्थित एक सराफा की दुकान पर जेवरात खरीदने पहुंचा युवक दो जोड़ी झुमका लेकर फरार हो गया। साथ आई महिला को दुकानदार ने रोक लिया। काफी देर तक युवक के वापस न लौटने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है। सीसी टीवी के आधार पर उच्चके की पहचान का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

अतरौलिया बाजार में ओम प्रकाश बरनवाल सराफा की दुकान खोल रखे है। शुक्रवार की शाम दुकान पर एक महिला और एक पुरूष जेवरात खरीदाने के लिए दुकान पर पहुंचे। दुकानदार दोनों को जेवरात दिखाने लगा। इसी दौरान साथ आया पुरूष दो जोड़ी झुमका हाथ में लेकर देख रहा था। उसने अचानक ही दुकानदार से गाड़ी में लगी चाभी निकाल कर आने की बात कह कर बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा। काफी देर तक युवक के वापस न लौटने पर दुकानदार ने महिला से पूछताछ शुरू किया तो महिला ने उक्त युवक के साथ न आने की बात कही। इस पर दुकानदार से सूचना पुलिस को दी। दुकान से उचक्कागिरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ करने के साथ ही दुकान पर लगे सीसी टीवी फुटेज को देखा। जिसमें फरार उचक्का और वह महिला साथ में ही दुकान में आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज में फरार युवक के बाइक का नंबर भी आ रहा है, जिसके आधार पर उसकी पहचान का प्रयास चल रहा है। जल्द उचक्के को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं महिला को पुलिस ने हिरासत में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें