अहरौला। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बगल वाले गांव का युवक घर में घुसकर युवती से बलात्कार किया। जिस समय आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग रहा था। तभी लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को थाने में तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीओ बूढ़नपुर श्यामनरायण के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। सोमवार की रात साढ़े ग्यारह बजे राहुल अपने बगल वाले गांव के एक मकान में घुस गया और सो रही 20 वर्षीय युवती से बलात्कार किया। जैसे ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया कि घरवालों को आहट मिल गई और लोग घेराबंदी कर राहुल को दबोच लिया। ग्रामीण उसकी धुनाई करने के बाद डायल 100 कर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को घटना के संबंध में युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में रखकर मामले की जांच कर रही है।