फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से उचक्के ने उड़ाए 16 ह़

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना (आजमगढ़)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के यूको बैंक परिसर से उचक्के ने मंगलवार को एक युवती से 16 हजार रुपये की ठगी कर ली। पैसे लेने के बाद वह जब फरार हो गया तो युवती को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ। तब उसने देवगांव कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

लालगंज बाजार स्थित यूको बैंक शाखा में सुमैय्या बानों पुत्री मोहम्मद शाहिद देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर गांव की रहने वाली है। मंगलवार को वह बैंक पहुंची और उसने 19 हजार रुपये निकाले। काउंटर से उसे 100-100 रुपये के नोटों की गड्डी मिली। तभी वहां पर एक व्यक्ति पहुंचा उसने उससे कहा कि वह उसे दो-दो हजार के नोट दे रहा है वह सौ-सौ के नोटों की गड्डी उसे दे दे। उसके तैैयार होने पर उसने ऊपर दो हजार का एक नोट के नीचे सौ-सौ के नोट रखकर थमा दिया और उससे पैसे लेकर चला गया। जब सुमैय्या ने इसे देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। वह भागी-भागी बैंक मैनेजर के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। बैंक मैनेजर ने फोन कर पुलिस को बुलाया। सुमैय्या ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, वहीं पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज से उचक्के की तलाश करने में जुटी है। इसी प्रकार मंगलवार को स्टेट बैंक से 22 हजार रुपये निकाल कर जा रही रैदोपुर की एक महिला निकाल कर जा रही थी। इसी दौरान एक उचक्का पहुंचा और दो-दो हजार के नोट के बाद सौ-सौ की गड्डी देने के नाम पर उसे बहकाया। युवक ने उससे दो-दो हजार के ग्यारह नोट लेकर उसे एक गड्डी दिया। इस गड्डी में ऊपर सौ-सौ के नोट लगे थे और बीच में सादा कागज लगा था। बाद में खुद को ठगे जाने की शिकायत पर महिला परेशान हो गई लेकिन उसने देर शाम तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें