फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप ने लिया बहन का पक्ष, भाई ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। महुआ गांव में रविवार की शाम किसी बात को लेकर भाई-बहन आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस पर मां बाप ने बेटी का पक्ष लेकर बेटे को डांट दिया। इतनी सी बात से नाराज होकर बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मृत किशोर अमन सिंह (16) पुत्र बृजभान जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ गांव का निवासी था। अमन कक्षा नौ में था। इकलौता बेटा होने की वजह से सभी अमन सिंह को ज्यादा दुलार करते थे। रविवार को किसी बात से नाराज होकर अमन सिंह अपनी बड़ी बहन से झगड़ा कर रहा था। इस दौरान मां-बाप बहन का पक्ष लेते हुए अमन सिंह को डांट दिया। यह बात अमन को नागवार लगी। रात को भोजन करने के बाद जब सभी सोने चले गए तब अमन ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह जब वो काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकला तब घरवालों को शक हुआ। दरवाजा खोला गया तो वो पंखे के सहारे लटकता मिला। बेटे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। पड़ोसियों का कहना था कि अमन सभी का दुलारा था। उसकी हर जिद पूरी की जाती थी। अमन के इस कदम से परिवार रिश्तेदार ही नहीं पड़ोसी भी सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें