फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी ईओ पर सभासद ने किया हमला, हड़ताल पर गए नपाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नपा परिसर में शुक्रवार की शाम को करीब 5 बजे सभासद और दो सहयोगियों ने प्रभारी ईओ/सफाई-राजस्व निरीक्षक पर हमला बोल दिया। सभासदों ने प्रभारी ईओ की पिटाई के साथ ही कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। घटना से आक्रोशित नपा कर्मी हड़ताल पर चले गए और शहर की बिजली, पानी और साफ-सफाई व्यवस्था ठप करने का एलान कर दिया। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव छुट्टी पर है। उनकी अनुपस्थिति में राजस्व एवं सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव के पास ईओ का भी प्रभार है। शुक्रवार को नपा के बदरका वार्ड के सभासद अपने दो अन्य साथियों के साथ नपा कार्यालय पहुंचे। प्रभारी ईओ कमरे में मौजूद थे। कक्ष के अंदर घुसते ही सभासद ने दरवाजा बंद किया और प्रभारी ईओ की पिटाई शुरू कर दी। कमरे में रखे कुर्सी मेज को तोड़ने व गिराने के साथ ही कुछ आवश्यक पत्रावलियों को फाड़ भी दिया। केबिन में कंप्यूटर आपरेटर जितेंद्र यादव भी मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभासद फरार हो गए। प्रभारी ईओ की पिटाई की जानकारी होते ही नपा परिसर में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी अपने-अपने कक्षों को बंद कर एकजुट हो गए। सफाई कर्मचारी भी नपा परिसर में जुट गए। आक्रोश जताते हुए दोषी सभासद और उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होने तक नपा की सारी व्यवस्थाओं पेयजल, साफ-सफाई व प्रकाश को ठप करने का एलान किया गया। प्रभारी ईओ ने शहर कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। सभासद भी लामबंद हो गए हैं और नपा कर्मियों पर मनबढ़ई करने का आरोप लगा रहे हैं। सभासदों ने भी शहर कोतवाली में पत्रक दिया है।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम
आजमगढ़। घटना पर नपा कर्मचारियों का आक्रोश काफी चरम पर दिखाई दिया। कर्मचारियों का कहना था कि जब सभासद कार्यालय में घुस कर प्रभारी ईओ की पिटाई कर सकते है तो वे सड़क पर किसी सफाईकर्मी अथवा कार्यालय कर्मी को भी पीट सकते हैं। जिला प्रशासन-पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि यदि तीन दिनों में दोषी सभासद व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज नहीं होता और गिरफ्तारी नहीं की जाती तो व्यवस्थाओं को पूरी तरह से ठप रखेंगे।

एक बजे सभासद तारिक का फोन आया। उन्होंने बदरका मुहल्ला स्थित फ्रेंड्स कालोनी में सफाई न होने की बात कही। मैंने सफाई कराने का आश्वासन दिया। चार बजे सभासद तारिक सहयोगी और बाजबहादुर सभासद शकीला के पुत्र के साथ कार्यालय पर आए और दरवाजा बंद कर पीटने लगे। कागजों को फाड़ दिया और कुर्सी-मेज भी तोड़ डाले।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र यादव, प्रभारी ईओ, नगर पालिका परिषद, आजमगढ़।

मैं मौके पर मौजूद नहीं थी, लेकिन घटना क्रम की सूचना मिली है। यदि नपा के कर्मचारी पर हमला हुआ है तो यह गलत है। हमला करने वाला सभासद हो अथवा कोई और हो, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
शीला श्रीवास्तव, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, आजमगढ़।

घटना के बाबत जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्र मिला है। जिलाधिकारी से जैसा निर्देश मिलेगा वैसी कार्रवाई इस मामले में की जाएगी। फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। सभासद पक्ष भी तहरीर देने के लिए आया था। विनय कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली, आजमगढ़

नपा कर्मी के आरोप गलत हैं। कोई मारपीट अथवा तोड़फोड़ की घटना नहीं हुई है। सिर्फ हॉट टॉक हुई है। सफाई व्यवस्था के बाबत जनता हमसे पूछती है और उसी लिए मैं उनसे मिलने गया था।
विज्ञापन

तारिक मोहम्मद, सभासद वार्ड बदरका, नपा आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें