फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय गेट पर महिला की हुई पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय गेट पर सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कुछ लोगों ने एक महिला की पिटायी शुरू कर दी। सूचना पर जब यूपी 100 टीम पहुंची तो हमलावर न्यायालय के अंदर घुस गए। पीड़ित महिला पति से चल रहे घरेलू हिंसा के मुकदमे की पैरवी करने आयी थी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला राजकुमारी पत्नी राहुल पाठक निवासिनी पठखौली थाना शहर कोतवाली ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते चले आ रहे है। आये दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। जिसके चलते उसने दीवानी न्यायालय में घरेलू हिंसा के तहत वाद दाखिल कर रखा है। सोमवार को मुकदमें की तारीख थी, जिस पर पैरवी के लिए न्यायालय पहुंची। इसी दौरान उसके पति राहुल, ससुर गजेंद्र नरायन अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पहुंच गए। इन लोगों ने उसकी पिटायी की और पुलिस के आने पर न्यायालय परिसर में चले गए। घटना के बाबत पीड़िता ने महिला थाने में पति, ससुर समेत उनके कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें