फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के आईसीयू में झांकने पर गार्ड ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के लछीरामपुर मुहल्ले में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज को उसके बेटे ने आईसीयू रुम के कमरे में झांक कर देख लिया तो अस्पताल के गार्ड ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। अस्पताल के डाक्टर से शिकायत करने पर वह भी पीटा। गुरुवार की सुबह हुई इस घटना से नाराज युवक ने कार्रवाई के लिए डीआईजी सहित अन्य से गुहार लगाई। डीआईजी के निर्देश पर शहर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

पीड़ित युवक अमित तिवारी पुत्र रमाकांत तिवारी महराजगंज थाना क्षेत्र के बृजमनी बुजुर्ग गांव का निवासी है। अमित ने बताया कि उसके पिता की तबियत खराब होने पर वह 12 जनवरी को उन्हें शहर के लछीरामपुर मुहल्ले में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। गुरुवार की सुबह वह अपने पिता को देखने पहुंचा। इस दौरान आईसीयू रुम में लगे कांच से झांककर देखने लगा। अमित के इस बात से नाराज होकर गार्ड ने उसे पीट दिया। गार्ड की शिकायत करने के लिए जब अमित अस्पताल के मुख्य डाक्टर के यहां पहुंचा तो वे लोग भी उसे पीटकर घायल कर दिए। अमित ने डीआईजी से कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोप है कि सबके सामने अस्पतालकर्मियों ने उसे पीटा। डीआईजी के निर्देश पर उसने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें