फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान सात पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घेराबंदी कर सात पशु तस्कर धरे
तीन तमंचा, कारतूस, लोहे की रॉड और पिकअप वाहन किया बरामद
घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे सभी
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने दुर्वासा मोड़ पर घेराबंदी कर सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके पास से तीन तमंचा, कारतूस, लोहे की रॉड, बोरी में भरकर रखा ईंट पत्थर, लाठी-डंडा और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार पशु तस्करों में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुडिय़ार गांव निवासी हाफीज पुत्र वकील, मो. साजिद पुत्र अबरार, असफाक अहमद पुत्र अखलाक, इसी थाने के नेवादा गांव निवासी साबिर पुत्र अबुल हसन, कस्बा फूलपुर निवासी बैतुल्लाह पुत्र असफाक, खुरासो गांव निवासी दिलशाद पुत्र शमसाद और निजामाबाद थाने के फरिहां गांव निवासी सलमान पुत्र मंजूर का नाम शामिल है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि यह सभी आरोपी रात को पिकअप वाहन पर सवार होकर क्षेत्र में भ्रमण करते हैं। इस दौरान पशुओं की चोरी, महिलाओं को अगवाकर आभूषण की छिनैती, लूट, डकैती आदि घटनाओं को अंजाम देते हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि फूलपुर कोतवाल नागेश उपाध्याय को बुधवार की रात मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर वे दुर्वासा मोड़ पर खड़े होकर इनके आने का इंतजार करने लगे। पुलिस देख आरोपियों ने गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उनको गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन तमंचा, छह कारतूस, एक बोरे में भरकर रखा गया ईंट पत्थर, तीन लाठी, एक टार्च, पिकअप आदि बरामद हुई। इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी रविशंकर चौबे ने बताया कि कुछ दिनों से पशु चोर गिरोह के सदस्यों की दहशत थी। गिरोह पर नजर रखते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। जिस क्रम में बुधवार सुबह फूलपुर कोतवाली पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें