आजमगढ़। कंधरापुर थाने की पुलिस गुरुवार की सुबह भंवरनाथ मंदिर के पास से लूट की बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर ली। जबकि दो चकमा देकर भाग निकले। गिरफ्तार बदमाश का पुलिस ने चालान कर दिया। साथ ही फरार होने वालों की तलाश में जुटी हुई है।
सीओसिटी अजय कुमार यादव के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश रजनीश राय उर्फ शिब्बू तहबरपुर थाने के बसही जरमजीपुर गांव का निवासी है। सीओसिटी ने बताया कि कंधरापुर थाने के प्रभारी तारकेश्वर राय को गुरुवार की सुबह मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वे भवरनाथ मंदिर के पास सिपाहियों के साथ छिपकर खड़े हो गए। जैसे ही मुखबिर ने इशारा किया तो पुलिस तहबरपुर की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा की। पुलिस देख बाइक छोड़ बदमाश भागने लगे। इस दौरान घेराबंदी कर रजनीश को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य दोनों भागने में सफल रहे। रजनीश के पास से बरामद हुई बाइक तहबरपुर थाने के धरढनी गांव निवासी यशोदानंद राय की है। जिसे यह सब मिलकर 30 जुलाई की रात लूटे थे।