फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाटर हाउस पर छापा, आरोपी फरार, पशु और उपकरण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरानाजिर गांव में अवैध तरीके से संचालित स्लाटर हाउस को सोमवार की रात दस बजे ग्रामीणों ने घेर लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सीओ फूलपुर के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर छापेमारा। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। जबकि मौके से दस किलो मांस, आठ पशु, तीन पशुओं की खाल, स्कार्पियो, मैजिक, छह चापड़, छह छुरी, पांच ठीहा आदि बरामद हुआ। पुलिस महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब दस बजे फूलपुर कोतवाली के पूरानाजिर गांव निवासी महबूबा बानो के हाते में पशु तस्कर पशुओं का वध कर उनकी मांस की सप्लाई करने के लिए पैक कर रहे थे। इसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो ग्रामीण स्लाटर हाउस को घेर लिया और घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। रात करीब पौने ग्यारह बजे सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में फूलपुर, दीदारगंज, पवई, अहरौला आदि थानों की पुलिस पूरानाजिर गांव पहुंचकर स्लाटर हाउस पर छापेमारी कर दी। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। तलाशी के दौरान मौके से करीब दस किलो पशुओं की मांस, आठ बछड़ा, मांस की सप्लाई में प्रयुक्त एक स्कार्पियो, एक मैजिक, छह चापड़, छह छुरी, पांच ठीहा और तीन पशुओं की खाल बरामद हुई। घटना के संबंध में पूरानाजिर गांव निवासी महबूबाबानो के अलावा सफीद कसाई, शहजाद, पप्पू उर्फ अबूजर, अबुलैश के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें