आजमगढ़ । निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसैनाबाद गांव में चार सितंबर को कुर्बानी को लेकर हुई दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकू बाजी की घटना में ग्रामीण तो मौन साध गए, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। बुधवार को निजामाबाद थाने पर तैनात हेडकांस्टेबल राजेश दुबे ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसमें चकिया हुसेनाबाद गांव निवासी अबकार, सरकार, अलीमुद्दीन, सुफियान, रिजवान, फैजान, रियासत अली, फकरुद्दीन उर्फ लाडील, तजीब, शाजीद, ताबिस, फैसल, उमर और युसुफ को आरोपित किया है। राजेश दुबे का आरोप है कि चार सितंबर को बकरीद के अवसर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी करने की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची और मुआयना कर लौट गई। इसी बात से नाराज मनबढ़ों ने अहमद के घर पर चढ़कर परिवार के सदस्यों को मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही चाकू मारकर साजिद को घायल कर दिया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसआई कृष्णमुरारी मिश्रा को सौंपी गई है।