फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गाड़ियों से 40 लाख जब्त

Tue, 17 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
चार गाड़ियों से 40 लाख जब्त
विज्ञापन
जिले के शहर कोतवाली, महराजगंज, फूलपुर और कप्तानगंज क्षेत्र में सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चार गाड़ियों से कुल 40 लाख 44 हजार रुपये बरामद किए गए। रुपये लेकर जा रहे कुल सात लोगों से पूछताछ की जा रही है। रुपये से संबंधित कागजात न दिखा पाने के कारण पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए। इन मामलों की जांच आयकर विभाग के अधिकारी और मुख्य कोषाधिकारी कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
शहर कोतवाली क्षेत्र के अइनिया गांव निवासी अवधेश यादव सोमवार की दोपहर अपने बोलेरो में 28 लाख पचास हजार रुपये रखकर कहीं जा रहा थे। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का निवासी चालक जितेंद्र चला रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के अग्रसेन चौक पर पुलिस ने बोलेरो रोककर तलाशी ली तो दो बैग में रखे 28 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। बोलेरो सवार रुपये से संबंधित कागजात नहीं दिखा सका।

पुलिस इन दोनों को लेकर शहर कोतवाली आई और रुपये जब्त कर लिए गए। बोलेरो चालक और सवार से पूछताछ की जा रही है। जांच आयकर विभाग को सौंपी गई है। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान बिलारमऊ गांव के पास से पिकअप में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से 8 लाख 20 हजार रुपये बरामद किया।
विज्ञापन


पिकअप सवार अंबेडकरनगर जिले के रफीगंज समरा निवासी अजय जायसवाल और जलालपुर थाने के घीहवा गांव निवासी महेंद्र यादव से पुलिस ने पूछताछ की लेकिन वे रुपये से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाए। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कप्तानगंज थाने की पुलिस भड़सड़ा खालसा गांव निवासी अमरजीत यादव की स्कार्पियो गाड़ी रोककर उसमें से 105 शीशी अंग्रेजी शराब और एक लाख 29 लाख रुपये बरामद किया।

उधर, महराजगंज थाने की पुलिस नेवादा पंप के पास से अरौला थाना क्षेत्र के गोपालपुर भेदौरा गांव निवासी रामजीत सेठ की पिकअप रोककर गाड़ी से 2.45 लाख रुपये बरामद किया। रुपये, आरोपी और वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें