फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो से बरामद हुए तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाने की पुलिस बुधवार की शाम को हरैया गांव के पास बनाए गए चेकिंग प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से तीन लाख रुपये नगद बरामद की। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह रकम संबंधित व्यक्ति जमीन का बैनामा लेने के लिए मऊ जिले में गया हुआ था। पुलिस इनकम टैक्स विभाग को इसकी सूचना देकर मामले की जांच करवा रही है। सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा बुधवार की शाम को अपनी टीम के साथ हरैया चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी राजेंद्र यादव पुत्र बसंता यादव अपनी बोलेरो से मऊ जिले से आते हुए दिखे। पुलिस राजेंद्र की बोलेरो रोककर तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी के अंदर रखा हुआ तीन लाख रुपये नगद बरामद हुआ। पुलिस ने जब रुपये के विषय में पूछा तो राजेंद्र ने बताया कि वह मऊ जिले के मोहम्मदाबाद बाजार में एक जमीन का बैनामा लेने के लिए नगद रुपये ले गया था। जमीन का बैनामा तो हो गया, लेकिन जमीन बेचने वाले ने छह लाख रुपये की रकम आरटीजीएस के जरिए अपने खाते में ले लिया। वह नगद रुपये लेने से इंकार कर दिया। ऐसे में यह तीन लाख रुपये वह अपनी गाड़ी में रखकर घर ले जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन लाख पकड़े जाने पर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई है। वे लोग जांच पड़ताल के बाद जो भी निर्णय लेना होगा लेंगे।
विज्ञापन


मुबारकपुर से पकड़ा गया तीन लाख कोषागार में जमा करा दिया गया। जांच पड़ताल के बाद संबंधित अधिकारी इस पर निर्णय लेंगे। 50 हजार से अधिक नगद रकम लेकर चलने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

त्रिवेणी सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें