फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में देवरिया के पांच मजदूरों की हादसे में मौत

विज्ञापन
पिंटू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। मई दिवस पर जब पूरा देश मजदूरों के अधिकारों की बात कर रहा था, तब यहां के लोगों में पांच मजदूरों की मौत पर मातम छाया था। पुणे में मंगलवार की देर रात हुए हादसे में गौरीबाजार के दो, मदनपुर, खुखुंदू और सलेमपुर इलाके के एक-एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

भलुअनी के सुरौली गांव के महेश विश्वकर्मा पुणे में विभिन्न कंपनियों में मजदूर भेजते हैं। उन्हीं के जरिए गौरीबाजार के अवधपुर गांव के सत्यवान पांडेय (44), सकरापार गांव के पिंटू विश्वकर्मा (25), खुखुंदू के छटियांव के सुनील विश्व0कर्मा (39), सलेमपुर के रामपुर बछउर गांव के सर्वज्ञ शर्मा (26) और मदनपुर के हरनहीं गांव के चंद्रशेखर विश्वकर्मा (40) पुणे में एक कंपनी में काम करते थे। मंगलवार की सुबह सभी काम पर गए। वे आधी रात को लौट रहे थे। चार बाइक पर आठ युवक सवार थे। इसी दौैरान नशे में धुत कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन बाइक पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरी बाइक पर सवार एक मजदूर के भाई ने ठेकेदार महेश विश्वकर्मा के साथ ही घरवालों को सूचना दी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद सभी के शव जिले में भेज दिए गए जो गुरुवार तक देवरिया पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें