रामपुरा थाना के क्षेत्र के गोरा चिरैया निवासी मंजीत (32) पुत्र राधारमण की ससुराल कुठौंद थाना क्षेत्र के सिहारी चेलापुर गांव निवासी मातादीन पुत्र बिंदोले के यहां है। शुक्रवार को मंजीत अपनी ससुराल सिहारी चेलापुर आया था। शनिवार को किसी बात को लेकर उसका पत्नी रंजना से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से निकलकर चला गया और गांव के बाहर बबूल के
पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह गांव वालों ने बबूल के पेड़ पर युवक शव लटकते देखा तो भीड़ जुट गई। इस बीच युवक के ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मृतक के ससुर माता दीन ने पुलिस को बताया कि दामाद नादेड़ (महाराष्ट्र) में पानी पूरी का काम करता था। उसकी बेटी रंजना अपने तीन बच्चों के साथ उसके पास यहीं मायके में थी। शुक्रवार को महाराष्ट्र से दामाद सीधा ससुराल पहुंचा था। किसी बात को लेकर बेटी से विवाद के बाद उसने गांव के बाहर फांसी लगा ली।