फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकरार है हरिराम की हत्या का रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के अड़िचा गांव के पास स्थित मझुई नदी पुल के नीचे हत्याकर फेंकी मिली हरिराम राजभर की लाश की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा सकी। उसकी मौत का रहस्य बरकरार है। पुलिस घटना का खुलासा करने के लिए गांव के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

अड़िचा गांव निवासी हरिराम राजभर (40) पुत्र रामअचल 26 जून को घर से निकला। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन उसकी लाश गांव में स्थित मझुई नदी पुल के नीचे हत्याकर फेंकी मिली। हरिराम के शरीर अंडरवीयर के अलावा कुछ भी नहीं था। उसके कपड़े आदि नदी के दूसरी तरफ रखा हुआ था। मोबाइल और बाइक गायब है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ कि हरिराम की मौत किसी वजनीय ईंट या पत्थर से सिर पर प्रहार कर की गई है। उसके हाथ और पैर भी टूटा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट हो जाने के बाद पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुट गई। हरिराम के मोबाइल का डिटेल खंगालने पर भी कोई खास मदद नहीं मिल सकी। शक के आधार पर पुलिस गांव के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बतबडा कि सीओ फूलपुर के नेतृत्व में एसओ पवई को लगाया गया है। पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।

आरोपी की तलाश में भटक रही पुलिस
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम चार वर्षीय बालिका को अगवा कर शराब के नशे में धुत युवक विनोद बनवासी द्वारा बलात्कार किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी घर छोडक़र फरार है। उधर घटना के बाद मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती बालिका का मेडिकल मंगलवार की शाम तक नहीं हो पाया था। वहीं पर उसका इलाज चल रहा था। डाक्टर ने हालत में सुधार बताया है। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें