पवई। थाना क्षेत्र गांव खैरूद्दीनपुर में गुरुवार सुबह आबकारी विभाग ने छापा मारकर पटाखे के गोदाम में छिपाकर रखी गई। 202 पौव्वे अवैध शराब और नकली सरकारी रैपर पकड़ ली। जिसे अवैध शराब की बोतल पर लगा कर बेचा जाता था। आरोपी मौके से फरार हो गया। आबकारी निरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
आबकारी विभाग को सूचना मिली कि खैरूद्दीनपुर निवासी निसार अहमद पुत्र मो. हुसैन ने गांव स्थित अपने पटाखे के गोदाम में काफी मात्रा में अवैध शराब रखी है। गुरुवार को आबकारी निरीक्षक हरेंद्र कृष्णन ने गोदाम पर छापा मारा तो वहां ताला लटका हुआ था। आरोपी पहले ही छापे की सूचना पाकर फरार हो चुका था। ताले तोड़ने पर गोदाम से 202 पौव्वे अवैध शराब और नकली रैपर भी बरामद हुए हैं। जिसे लगाकर शराब को बेची जाती थी। मामले में आबकारी निरीक्षण की ओर से आरोपी निसार अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला आबकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह ने कार्रवाई की पुष्टी की है।