फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी को लेकर मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खलीलाबाद और दाऊदपुर गांव के लोग मंगलवार की सुबह छेडख़ानी को लेकर आपस में भिड़ गए। इनमें जमकर लाठी-डंडा और ईंट पत्थर चला। चोट लगने से चार महिला और चार पुरुष घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। घटना को लेकर दोनों गांव में तनाव है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक इंटर और डिग्री कॉलेज में इलाके की लड़कियां पढ़ने जाती हैं। रास्ते में एक निर्माणाधीन मंदिर के पास कुछ मनबढ़ युवक उनसे छेडख़ानी करते हैं। इस बात को लेकर पूर्व में भी कई बार दोनों गांव के लोगों में वाद विवाद और पंचायत हो चुकी है। मामला थाने पर गया, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। मंगलवार की सुबह गांव की छात्राएं स्कूल जा रही थी। निर्माणाधीन मंदिर के पास कुछ मनबढ़ छेडख़ानी करने लगे। विरोध करने पर पीटने की धमकी दी। छात्रा ने यह बात अपने घर वालों को बताई तो वे आक्रोशित होकर उलाहना देने पहुंच गए। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। मारपीट में दोनों तरफ के आठ लोग घायल हो गए। मामला दो अलग-अलग गांव का होने की वजह से लोग अपने-अपने गांव के समर्थन में उतर आए और जमकर एक दूसरे के बीच ईंट पत्थर चले। पत्थरबाजी में दाऊदपुर गांव निवासी रामसूरत राम (37), रोशन (30), चंदन (20), राममणि देवी (35), पुष्पा देवी (30) तथा दूसरे गांव खलीलाबाद निवासी गुरुचंद यादव (18), आझुल (22), रामरत्ती देवी (45) घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया। एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि पूर्व की शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता क्यों नहीं दिखाई इसका पता लगवाया जा रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें