फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में चल रहे रैकेट का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दिन में 11 बजे क्षेत्र के शारदा तिराहे के पास स्थित मयूर होटल में छापामार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापे में चार महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ा गया। इस मामले में होटल मालिक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी इलामारन जी ने बताया कि शहर कोतवाली और महिला थाने की पुलिस ने जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव के साथ दिन में 11 बजे शारदा चौराहा स्थित मयूर होटल में छापा मारा। इस दौरान कमरों में सात लोग जिसमें तीन पुरुष और चार महिलाएं थी रंगरेलियां मनाते पकड़ लिए गए। सभी को कोतवाली लाया गया और पूछताछ के बाद अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें होटल मालिक हरिनंद पांडेय, रानी की सराय क्षेत्र के सेठवल गांव निवासी धर्मेद्र विश्वकर्मा, निजामाबाद क्षेत्र के जमीन कटघर गांव निवासी मनोज यादव के साथ चार लड़कियां एवं महिलाएं भी शामिल हैं। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें