फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत पार्किग में खड़े वाहन होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गलत ढंग से सड़क के किनारे गाड़ी खड़ा कर जाम लगाने वालों के विरुद्ध पुलिस अभियान छेड़ने का निर्देश दिया गया है। इसमें छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहन शामिल हैं। खासतौर से ऐसे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिनकी वजह से जाम लग रहा है। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से रानी की सराय होते हुए सभी प्रकार के वाहन वाराणसी, जौनपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, चंदौली आदि जिलों में आते-जाते हैं। 24 घंटे वाहनों का इस मार्ग पर रेला लगा रहा है। रानी की सराय शंकरपुर चेकपोस्ट से लेकर जिला मुख्यालय तक ज्यादातर ट्रक चालक अपने वाहन आधी सड़क को छेंककर खड़े कर दिए जाते हैं। खासतौर से रेलवे ओवरब्रिज से बेलइसा मंडी, सर्किट हाउस, सैयदवारा बाजार आदि के पास काफी संख्या में छोटे-बड़े वाहन आए दिन खड़े रहते हैं। इनकी वजह से ना केवल जाम लगता है। बल्कि लोग हादसों के शिकार भी हो जाते हैं। बेतरतीब ढंग से वाहन शहर में भी सड़क के किनारे खड़े रहते हैं। जिसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ता है। कभी-कभी एबुलेंस आदि भी जाम के झाम में घंटो फंसे रहते हैं। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए डीआईजी ने अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि गलत ढंग से सड़क के किनारे खड़े सभी प्रकार के वाहनों को गांव देहात के थानों के पास ले जाकर सीज करने का निर्देश दिया गया है। इससे ना केवल जाम का झाम समाप्त होगा, बल्कि आमजन को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें