आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने शुक्रवार की देर रात अपराध नियंत्रण में अक्षम प्रभारी निरीक्षक बिलरियागंज विजय प्रकाश यादव और मेंहनगर प्रवीण यादव को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज मंजय सिंह को मुबाकपुर थाने का प्रभारी बनाया। मुबारकपुर थाना प्रभारी रहे अनुप शुक्ला को पुलिस लाइन में आरटीसी बना दिया।
जनसूचना प्रभारी रंजित सिंह को रानी की सराय थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया। जबकि एसओ रानी की सराय रहे अमित सिंह को गंभीरपुर थाने पर एसएसआई नियुक्त कर दिया। आरटीसी प्रभारी विजय प्रताप सिंह को देवगांव कोतवाल बनाया। जबकि देवगांव प्रभारी रहे रुपेश सिंह को अतरौलिया थाने पर एसएसआई तैनात कर दिया। डीसीआरबी प्रभारी प्रेम यादव को मेंहनगर थाने का चार्ज दिया। कोतवाल फूलपुर रमायण प्रसाद को सिधारी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया। जबकि प्रभारी निरीक्षक सिधारी नागेश उपाध्याय को फूलपुर थाने का कोतवाल नियुक्त किया। पुलिस लाइन में तैनात संजय यादव को प्रभारी निरीक्षक बरदह बनाया। जीयनपुर थाने पर तैनात निरीक्षक सियाराम यादव को फूलपुर कोतवाली पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (प्रशासन), रिट सेल प्रभारी केशव प्रसाद द्विवेदी को फूलपुर में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (अपराध) और पुलिस लाइन में तैनात राजकुमार सिंह को फूलपुर थाने पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक (कानून व्यवस्था) बना गया। चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार राजकुमार सिंह को दीदारगंज थाने का प्रभारी बनाया। मुबारकपुर थाने पर तैनात संजय कुमार को एसओ बिलरियागंज, आरटीसी प्रभारी मधु पनिका को एसओ महिला थाना और एसओ महिला थाना रही कल्पना मिश्रा को जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बना दिया। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक प्रदीप चौधरी को आईजीआरए प्रभारी, बलरामपुर चौकी प्रभारी अब्दुल वही को वाचक, बिलरियागंज थाने पर तैनात एसआई सैय्यद हुसैन मुंतजर को बलरामपुर चौकी का प्रभारी बनाया। जीयनपुर थाने पर तैनात एसआई जितेंद्र राय को फूलपुर, फूलपुर में तैनात रामप्रसाद बिंद को जीयनपुर और इसी थाने पर तैनात सच्चन राम को जीयनपुर कोतवाली में तैनात कर दिया।