फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख के चक्कर में पांच हजार गंवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के बस्तीभुजबल बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में गुरुवार को रुपये निकालने पहुंचा युवक ठगी का शिकार हो गया। दो ठग उसे डेढ़ लाख रुपये देने के चक्कर में पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गए और उसे कागज का बंडल थमा दिया। ठगी का शिकार युवक थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित आलम पुत्र मो. सत्तार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कान्हूपट्टी गांव का निवासी है। वह गुरुवार को यूबीआई बस्तीभुजबल से रुपये निकालने गया था और खाते से पांच हजार रुपये निकाला। बैंक में ही आलम को एक युवक मिला, जो उसका रुपये गिनने में मदद किया। इसके बाद आलम और वह ठग बाहर निकल आया। जहां ठग का दूसरा साथी मौजूद था। उसने अपने गिरोह के एक तीसरे सदस्य से तीन हजार रुपये तलेकर 50 हजार रुपये दे दिया। तीन हजार के बदले वह 50 हजार लेकर घर चला गया। इसके बाद आलम घर के लिए चल दिया। रास्ते में आलम को वही ठग मिला जो बैंक में मिला था। उसने कहा कि तुम भी पांच हजार देकर डेढ़ लाख रुपये ले सकते हो। लालच में आकर आलम ने पांच हजार रुपये दिया। ठग उसे कागज का बंडल थमाकर बताया कि डेढ़ लाख रुपये हैं। इसके बाद वह चला गया। बाद में आलम ने बंडल खोला तो उसमें सिर्फ कागज थे। ठगी के शिकार आलम ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें