फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीएम से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के पास 28 अगस्त की सुबह गोली मारकर की गई डा. अरविंद डिसूजा की हत्या में शामिल उसकी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गोली मारने वाले शूटरों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। घटना के 40 दिन बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज उसकी मां ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिखकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। पत्र में कप्तानगंज थाने की पुलिस पर शिथिलता बरतने का भी आरोप लगाई है।
विज्ञापन

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के खैराबाद गांव निवासी अरविंद डिसूजा की अहरौला बाजार में चांदनी चौक पर नर्सिंग होम थी। 28 अगस्त की सुबह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में अरविंद के जीजा ने शहर के कांशीराम आवास कालोनी में रहने वाली अरविंद की प्रेमिका प्रियंका सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के कुछ दिन बाद पुुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रियंका ने अपने आशिकों की मदद से अरविंद की हत्या करवाई थी। प्रियंका जेल में है जबकि गोली मारने वाले शूटरों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। वे खुलेआम घूम रहे हैं। हत्यारोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज अरविंद की मां गिरजा देवी ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र देकर आरोपियों के जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें