फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन दे रहा सभासदों को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत जीयनपुर के पांच से अधिक सभासदों ने शनिवार को एसपी ग्रामीण से मिलकर जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई। इन सभी लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत में चेयरमैन की तरफ से करवाए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। जिसकी शिकायत अधिकारियों से करने से चेयरमैन नाराज हैं। कस्बे में घूमकर शिकायत करने वाले सभासदों को जान से मारने की धमकी दे रहे। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने सीओ सगड़ी को मामले की जांच सौंपते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है। शिकायत करने वालों में संध्या मौर्या वार्ड नंबर सात, रमेश चतुर्वेदी वार्ड नंबर चार, गुलाबी देवी वार्ड नंबर आठ, शीला देवी वार्ड नंबर तीन, बुधिया देवी वार्ड नंबर दस और रमेश साहनी वार्ड नंबर नौ के सभासद हैं। इन सभी लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत अजमतगढ़ के चेयरमैन पारसनाथ सोनकर हैं। इनके द्वारा अब तक कस्बे में करवाए गए विकास के कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली और घोटाला किया गया है। इसकी जानकारी होने पर सभासदों ने संयुक्त रुप से एसडीएम, डीएम और मंडलायुक्त से मिलकर पूरे मामले की जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित सभासदों का आरोप है कि 31 जुलाई को की गई शिकायत की जानकारी जब चेयरमैन पारसनाथ सोनकर को हुई तो वे कस्बे में घूमकर सभी सभासदों को फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। चेयरमैन की धमकी से भयभीत सभासदों का घर से निकलना दूभर हो गया है। उधर इस संबंध में चेयरमैन पारसनाथ सोनकर से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि बोर्ड की बैठक में कोई भी सभासद इस तरह की बात नहीं करता। यह लोग विकास कार्य की बजाय प्रतिमाह पांच से दस हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर इस तरह का आरोप लगा रहे हैं। चेयरमैन ने बताया कि मैं भी चाह रहा हूं कि इस मामले की विधिवत जांच हो जाए, ताकि सच और झूठ का पता चल जाएगा। परसनाथ सोनकर ने बताया कि इस प्रकार का खेल सिर्फ हमारे यहां नहीं बल्कि अन्य नगर पंचायतों में भी चल रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत अजमतगढ़ के आधा दर्जन से अधिक सभासदों ने चेयरमैन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच सीओ सगड़ी को सौंपी गई है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि जो भी दोषी पाए जाएं, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपीग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें