फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के महुआमुरारपुर गांव के लोग मंगलवार की रात 12 बजे पिकअप में लादकर दो पशुओं का वध करने ले जा रहे पशु तस्करों को पकड़ लिया। गांव के लोग पुलिस को सूचना देकर इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सलमान पुत्र अंसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर और दिलवर पुत्र छल्ला जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआमुरारपुर गांव का निवासी है। बताया जाता है कि यह दोनों मंगलवार की रात 12 बजे पिकअप में दो पशुओं को लादकर उन्हें वध के लिए ले जा रहे थे। गांव के लोगों को जानकारी हुई तो घेराबंदी कर इन दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ ने बताया कि पशु थाने पर है। पिकअप सीज कर दी गई है। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें