फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धाहाल में आग लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के कुरियावां गांव में बुधवार की रात संदिग्ध हाल में आग लगने से झुलसकर महिला की मौत हो गई। पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पति सहित दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के कुरियावां गांव निवासी अब्दुल अली की बेटी नाजिया (25) की शादी 25 जून 2012 को गांव के ही शहराज के साथ हुई थी। शहजाद बीते तीन वर्ष से दुबई में कमाने गया हुआ था। एक माह पूर्व वह अपने घर आया था। शहजाद के चार भाई हैं जो अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं, जबकि शहजाद अपने माता-पिता के साथ रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक शहजाद और उसकी पत्नी नाजिया के बीच कई दिनों से अपने मां-बाप से अलग होने को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन शहजाद अपनी मां-बाप को छोड़ने को तैयार नहीं था। बुधवार की रात परिवार सोया हुआ था। ऐसे में रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से नाजिया झुलस गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग आग बुझाने के बाद उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। नाजिया के मौत की सूचना उसके पड़ोसियों के जरिए उसके पिता अब्दुल अली को हुई तो वह भागकर मौके पर पहुंचा और घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। अबत्र्दुल अली ने सरायमीर थाने में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसमें अपने दामाद शहजाद और उसकी भाभी नूराना बेगम पत्नी शेराज को आरोपित किया है। अब्दुल अली का आरोप है कि शहजाद और उसकी भाभी दहेज में अक्सर नाजिया से रुपये मांगते थे। इसको लेकर दो दिन पूर्व भी इन दोनों ने नाजिया को पीटा था। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर नाजिया के पति शहजाद और भाभी नूराना बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें