फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी, 41 किलो हुई बरामदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लेकर लगातार दूसरे दिन भी शहर क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की गई। एसडीएम सदर और ईओ नगर पालिका के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को अराजीबाग, ब्रह्मस्थान क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 41 किलो पॉलिथीन बरामद की गई। कारवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप देखने को मिला।
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम मंगलवार को शहर के अराजीबाग मुहल्ले से पॉलिथीन की तलाशी का अभियान शुरू किया। क्षेत्र के लगभग सभी दुकानों पर पॉलिथीन की तलाश की गई। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ठेला-खोमचा वाले तो ठेले पर रखे पॉलिथीन के पैकेटो को फेक दिये तो वहीं दुकानदार भी भरसक छिपाने का प्रयास करते नजर आये। ब्रह्मस्थान स्थित बैकुंठ द्वार मंदिर के पास स्थित एक दुकान से टीम ने लगभग 41 किलो पॉलिथीन बरामद किया। टीम ने दुकानदार का नाम-पता नोट करने के साथ ही सख्त चेतावनी दी। ईओ विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यदि दुबारा पॉलिथीन दुकान से बरामद हुआ तो जुर्माना लगाने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जायेगी। यह अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें