फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-खलासी को बेहोश कर लूट लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट (आजमगढ़)। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव के पास खड़े ट्रक में चालक और खलासी बेहोशी की हालत में पाए गए। जीपीएस के माध्यम से लोकेशन मिलने पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंचा और दोनों को उपचार के लिए पीएचसी अजमतगढ़ ले गया। मालिक का आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने चालक और खलासी को बेहोश कर 85 हजार रुपये भी लूट लिए हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर जिला निवासी बैजनाथ जायसवाल पुत्र ताराचंद ट्रक मालिक है। उसका ट्रक जीपीएस सिस्टम से लैस है। ट्रक का चालक अनुज विश्वकर्मा और खलासी बृजेश गोरखपुर से ट्रक लेकर लाल बालू लेने सोनभद्र के लिए निकले थे। जीपीएस पर मालिक ने जब ट्रक का लोकेशन कांखभार बाजार में खड़ा पाया तो वह भागकर मौके पर पहुंच गया। ट्रक में देखने पर चालक और खलासी बेहोश पड़े थे। उसने तत्काल यूपी 100 पर सूचना दी और फिर चालक खलासी को उपचार के लिए पीएचसी अजमतगढ़ ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गोरखपुर लेकर चला गया। इस दौरान ट्रक मालिक ने बताया कि चालक के पास बालू लेने के लिए 85 हजार रुपये भी था, जो गायब है। ट्रक मालिक द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. शौकत अली ने बताया कि मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें