आजमगढ़। खान निरीक्षक विनीत सिंह ने बुधवार की रात रौनापार थाने में अपने ऊपर फायरिंग किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने इस मामले में सात लोगों को नामजद और एक अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस को दीगई तहरीर में उन्होंने कहा है कि सगड़ी तहसील के घाघरा नदी के दूसरे किनारे पर स्थित मंझरिया भिक्षुक गांव में हो रहे अवैैध बालू खनन की शिकायत पर बुधवार की शाम उन्होंने छापा मारा। इस दौरान उनके साथ लेखपाल लक्ष्मण कुंड, निर्भय सोनी और महराजगंज के लेखपाल संतोष कुमार के अलावा थाना प्रभारी रौनापार संदीप यादव, कांस्टेबल संतोष यादव, रामपाल यादव, हेमंत सिंह और सुनील कुमार गुप्ता थे। उन्होंने अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी औरकई टद्यैक्टर ट्रालियों के साथ कुछ लोगों को पकड़ लिया। उनसे परिवहन से संबंधित खनन पास मांगा गया। ट्रैक्टर चालक निधिलेश कुमार ने परिवहन पास प्रस्तुत किया जो प्रथम दृष्टया कूटरचित और फर्जी पाया गया। उसे कब्जे में लेते हुए गाड़ियों के कागजात मांगे गए लेकिन चालक कोई भी आगजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पैमाइश में 4950 घन मीटर के करीब बालू का अवैध खनन पाया यगा। चालकों ने बताया कि यह खनन गोरखपुर जनपद के पंकज शाही, मुन्ना सिंह, चंद्रदेव गिरी, गौरी शंकर मिश्रा, जुगनू दुबे पूर्व ब्लाक प्रमुख और अरविंद सिंह द्वारा कराया जा रहा है। इसके बदले हमसे 2000 रुपये प्रति ट्राली लिया जा रहा है। जो परिवहन पास उपलब्ध कराया गया हे वही पास सभ को उपलब्ध कराया गया है। यह बातें हो रही थी तभी तीन चार पहिया वाहनों से 10 से 15 की संख्या में लोग असलहों से लैस होकर वहां पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन लोगों द्वारा हमें जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। इसी बीच किसी ने मेरे ऊपर फायर कर दिया। गोली मेरी कनपटी के बगल सो निकल गई। इसी बीच थाना प्रभारी ने जब रोकने का प्रयास किया तो डिंकू और मुन्ना मिश्रा ने उन पर फायर झोंक दिया लेकिन गोली मिस करने के कारण फायर नहीं हुआ। इसके बाद उन लोगों द्वारा हमारे साथ धक्कामुक्की और गाली गलौज की गई। खान निरीक्षक ने मिथिलेश कुमार, पंकज शाही, मुन्ना सिंह, चंद्रदेव गिरी, गौरीशंकर मिश्रा, जुगनू दुबे, अरविंद सिंह को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।