फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ। विदेश जाने के लिए वीजा देने के नाम पर 32 लोगों से करीब 29 लाख रुपये लेकर फर्जी वीजा थमा देने वालों के विरुद्ध शुक्रवार को देवगांव कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। केस दर्ज कराने वाला राजन पुत्र धनजु जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरयां गांव निवासी है। उसने देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा बुजुर्ग गांव निवासी आलमगीर पुत्र वकील, उसके बेटे परवेज उर्फ माइकल और पप्पू उर्फ महेश यादव को आरोपित किया है।
विज्ञापन

पीड़ित राजन के अनुसार आलमगीर से उसकी मुलाकात जौनपुर में हुई। इस दौरान उसने बताया कि वह लोगों के विदेश भेजने के लिए नौकरी का वीजा उपलब्ध कराता है। उसके बेटे परवेज उर्फ माइकल का विदेशों में अच्छी जान पहचान है। आलमगीर के झांसे में आकर राजन ने ना केवल अपने वीजे के लिए 90 हजार रुपये दिया। बल्कि अपने कई परिचितों से भी इन्हें रुपये दिलवाया। विदेश जाकर अच्छी कमाई करने के लालच में लोग अपनी जमीन और महिलाओ के आभूषण को गिरवी रखकर इन्हें रुपये दिए। ज्यादातर रकम बैंक के खाते में ट्रांसर्फर किए गए हैं। शेष अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर इनके हाथ में दिए गए हैं। इस प्रकार आरोपियों को राजन, उसके परिचित, सगे संबंधी आदि मिलकर करीब 32 लोगों ने इन्हें 28.80 लाख रुपये दिया। आरोपियों ने रुपये के बदले फर्जी वीजा दे दिया। इसके अलावा विदेश भेजने के नाम पर मुंबई, दिल्ली में ले जाकर भी रुपये खर्च करवाया। लेकिन किसी को भी विदेश नहीं भेज सका। पीड़ितों ने एसपी जौनपुर के यहां शिकायत की। वहां से सीओ लालगंज को जांच सौंपी गई। सीओ लालगंज के यहां मामला पहुंचा तो दबाने के लिए राजनीतिक दवाब बनने लगा। इस पर पीड़ितों ने एसपी आजमगढ़ के यहां गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को देवगांव कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया गया। बता दें कि इससे पूर्व 17 अगस्त को आलमगीर आदि के विरुद्ध फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हशनौराकला गांव निवासी रामू कुमार पुत्र कल्पनाथ सहित 17 लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेकर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।
000
एसपी के निर्देश पर देवगांव कोतवाली में आलमगीर सहित तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी, धमकी देना और दलित उत्पीडन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच मैं स्वयं कर रहा हूं। - रविशंकर प्रसाद, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें