फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को भाजपा नेताओं ने एसओ अहरौला और चौकी प्रभारी माहुल राजेश मौर्या को हटाने की मांग की। मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट कर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन्हें जल्द हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री व डीजीपी को भेजे गए पत्र के मुताबिक एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी की कार्यशैली अति निंदनीय है। आरोप लगाया है कि 11 सितंबर 2018 को नगर पंचायत माहुल से सटे एक गांव के रहने वाले पार्टी के पुराने कार्यकर्ता के परिवार की लड़कियों के साथ दूसरे समुदाय के मनबढ़ों ने छेड़खानी की। थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस विपक्षियों के प्रभाव में आकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ ही केस दर्ज कर सुलह का दबाव बना रही है। इसके अलावा 31 जनवरी 2019 को माहुल कस्बे में चौकी के पास अंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी गई। इस मामले में पुलिस भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल सहित तीन के खिलाफ दंगा भड़काने की रिपोर्ट दर्ज किया। इससे पूर्व अहरौला थाना क्षेत्र के बसहीं बाजार के रहने वाले एक व्यक्ति को फर्जी तरीके से गोकशी के आरोप में चालान कर जेल भेजवा दिया। भाजपाइयों के मुताबिक थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी के रवैये से लोग काफी परेशान हैं। मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय व डीजीपी ओपी सिंह को पत्र भेजने वालों में जिला पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष आंसू जायसवाल, महामंत्री सूरज अग्रहरि, रामप्रीत मौर्य, जिला अल्पसंख्यक के दिलशाद कुरैशी, संतोष अग्रहरि, अभिषेक गुप्ता, रवि मौर्या, जावेद, रहमान आदि का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें