फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान खाली कराने को लेकर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के मेवडिय़ा गांव में शनिवार की दोपहर मकान खाली कराने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से हवाई फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। घटना के संबंध में एक पक्ष से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर देने वाला अनिल जायसवाल महराजगंज थाना क्षेत्र के मेवड़िया गांव का निवासी है। उसका आरोप है कि वह अपने गांव के बिंदेश्वरी जायसवाल का मकान एकरारनामा करके लिया है और उसे गोदाम बनाया है। शनिवार को उक्त मकान को खाली कराने के लिए दूसरा पक्ष पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। तभी एक पक्ष से हवाई फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने चल ी गई। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने पर बैठाया गया है। एक पक्ष से तहरीर मिली है, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें