फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मार्टीनगंज। क्षेत्र के दीदारगंज, सरायमीर आदि बाजारों में पुलिसिया इकबाल को चुनौती देते हुए लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिससे क्षेत्रीय लोगों में जबर्दस्त नाराजगी है। रविवार की रात तीन दुकानों का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और वे लामबंद होकर सोमवार को सड़क पर उतर गए और आजमगढ़-मार्टीनगंज मार्ग पर स्थित नोनारी बाजार में सड़क जाम कर दिया। प्रमुख मार्ग जाम होने की सूचना पर एसओ सरायमीर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 40 मिनट बाद जाम को समाप्त कर दिया। इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के लारपुर बक्सू गांव निवासी रामसिंगार यादव की जैगहां मोड़ पर स्थित मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोर रविवार की रात पांच हजार रुपये नगद और दो हजार की दवा चुरा लिया। इसी दुकान से सटे अरविंद यादव की दुकान का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैट्री, फोटो स्टेट की मशीन आदि करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा लिए। वहीं सरायमीर थाने के नोनारी बाजार निवासी सदाब की दुकान का ताला तोड़कर चोरी हो गई। दोनों थाना क्षेत्रों में तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी होने की सूचना से नाराज ग्रामीण सोमवार की सुबह सात बजे नोनारी बाजार में चक्का जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर एसओ सरायमीर मनोज सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 40 मिनट बाद जाम को समाप्त करा दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें