फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड छात्रा से दोपहर में चेन स्नेचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आरके पुरम गढ़ीवा मोहल्ले में सोमवार दोपहर डीएलएड छात्रा की सोने की चेन बाइक सवार युवकों ने खींच ली। यह वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। छात्रा ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आरके पुरम गढ़ीवा निवासी लाल बहादुर सिंह शिक्षक हैं। इनकी बेटी ज्योत्सना सिंह उर्फ अंजली सिंह डीएलएड की छात्रा है। सोमवार दोपहर वह मोहल्ले में रहने वाली सहेली के घर गई थी। ज्योत्सना ने बताया कि लौटते समय गढ़ीवा मोहल्ले में बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए। यह झपट्टा मारकर गले से 15 ग्राम सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। तब तक युवक बाइक से बांदा-सागर रोड की तरफ भाग निकले। कोतवाल शैलेंद्र सिंह का कहना है कि अभी छात्रा उनसे नहीं मिली है। आने पर पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन

फोटो-30- पीड़ित छात्रा ज्योत्सना।
डीएलएड छात्रा की चेन खींची
- बाइक सवारों ने घटना को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें