आजमगढ़। एक कथित आटो संगठन पर धौंस दिखाकर अवैध वसूली का आरोप शहर के आटो चालकों और ई-रिक्शा चालकों ने लगाया है। मामले को लेकर श्री दुर्गाजी शहर आटो चालक समिति और ई-रिक्शा चालकों ने रविवार को एक बैठक मेहता पार्क में लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में की। निर्णय लिया कि प्रशासन जायज मांगों का निराकरण शीघ्र नहीं करता है तो चालक सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग परमिटधारी आटो चालकों से रेलवे स्टेशन, नरौली, हर्रा की चुंगी, बेलइसा आदि निर्धारित आटो स्टैंड पर अवैध वसूली कर रहे हैं। अगर कोई परमिटधारी आटो चालक रेलवे स्टेशन पर पहुंचता है तो उससे तत्काल अवैध वसूली की जाती है। रसीद की प्रति इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। चालक जब विरोध करता है तो वे उसे प्रताड़ित करते हैं। संगठन के लोगों ने कहा कि तथाकथित आटो संगठन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो बाध्य होकर सड़क पर उतरना पड़ेगा। हरिलाल प्रजापति, तारिक अंसारी, ताहिक अंसारी, शिवकुमार गोंड, टिंकू सोनकर, रियाज अहमद, गोलू गोंड, राजेन्द्र प्रसाद, महेन्द्र चौहान, मुकेश अस्थाना चुन्नू, इस्तेखार, इरफान, वसीम, मो इरफान, अंजनी बरनवाल, मेराज, गोलू, राहुल, रीतिक, दीपक, विशाल सहित आदि आटो व ई रिक्शा चालक मौजूद रहे।