ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव में स्थित साधन सहकारी समिति के पास बुधवार की रात अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से आटोरिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक और क्षतिग्रस्त ऑटोरिक्शा पुलिस के कब्जे में है।
मृत विजय राजभर (30) पुत्र बुधिराम बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव का निवासी था। वह ऑटोरिक्शा चालक था। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे वह अपना ऑटोरिक्शा लेकर बरदह बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही अपने गांव के साधन सहकारी समिति के पास पहुंचा कि सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी। इसमेें ऑटोरिक्शा क्षतिग्रस्त होने के साथ विजय गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। ट्रक और आटोरिक्शा पुलिस के कब्जे में मृत विजय राजभर चार भाईयों में बड़ा था।