आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा मुहल्ला निवासी मुहम्मद कासिम फर्जी लॉटरी के चक्कर में पड़कर 68 हजार रुपये गंवा बैठा। उसने मुबारकपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मुहम्मद कासिम ने बताया कि एक दिन उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर तीन लाख 45 हजार रुपये की लॉटरी लगी है। उसने उक्त पैसे के लिए टैक्स के नाम पर कुछ पैसे देने की बात कही। इसके लिए उक्त व्यक्ति द्वारा खाता नंबर उपलब्ध कराया गया। तीन बार में उसने उक्त खाते में 64130 रुपये जमा कराए। पैसा जमा करने के बाद जब लॉटरी का पैसा खाते में नहीं आया तो उसने फोन करने वाले व्यक्ति के नंबर पर काल किया तो वह स्वीच ऑफ मिला। तब उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने का पता चला। शुक्रवार को उसने मुबारकपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।